केंचुआ खाद या जैविक खाद बिजनेस कैसे शुरू करें

केंचुआ खाद या जैविक खाद बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो बहुत ही कम लागत तथा कम मेहनत में किया जा सकता है तथा मुनाफा भी काफी बढ़िया होता है।

जैविक खाद बनाने का बिजनेस आप अपने गांव में तथा शहर में खाली पड़ी जमीन पर शुरू कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं कि केंचुआ खाद क्या है और कैसे तैयार करते हैं।

केंचुआ खाद क्या है

केंचुआ एक एक कीड़ा होता है जो गोबर को खाता है गोबर खाने के बाद जो यह पोटी (गोबर) करता है वही केंचुआ खाद या जैविक खाद कहलाती है।

एक केंचुआ का वजन 1 ग्राम होता है तथा यह 1 दिन में आधा से 1 ग्राम तक गोबर खा सकता है।

केंचुआ
गोबर पर चलता केंचुआ

केंचुआ खाद बिजनेस कैसे शुरू करें

यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको निम्न चीजों की जरूरत पड़ेगी।

  1. खाली जमीन
  2. गाय या भैस का गोबर
  3. केंचुआ
  4. गोबर डालने के लिए थैली
  5. घास (पराली)
  6. पानी

केंचुआ खाद बनाने के लिए आपको खाली जमीन पर बैड बनाने होते हैं। एक थैली जिसकी लंबाई 30 फीट तथा चौड़ाई 4 फीट होती है एक बैड कहलाती है।

एक बैड पर आपको डेढ़ टन (1500 किलो) गोबर तथा उस पर 30 किलो केंचुआ डालना है। मतलब 1 फीट बैड पर 1 किलो गोबर तथा 1 किलो केंचुआ। इस प्रकार से आप अपनी इच्छा अनुसार जितने चाहे उतने बैड तैयार कर सकते हैं।

दो बैड के बीच में कम से कम 1 फीट की दूरी होनी चाहिए। बैड तैयार करने के बाद बैड पर घास या पराली डाल दें जिससे गोबर में नमी बनी रहे।

आपको 4 दिन में एक बार पूरे बैड पर पानी का छिड़काव करना है। अत्यधिक गर्मी में 2 दिन में एक बार भी कर सकते हैं। गोबर कभी भी सुखना नहीं चाहिए अगर गोबर सुख गया तो केंचुआ उसे खा नहीं पाएगा।

एक बैड की पूरी खाद बनने में लगभग 3 महीने का समय लगता है। यह प्रोसेस चार चरण में पूरी होती है।

पहले 20 दिन में केंचुआ गोबर की ऊपरी परत को खाद में बदल देता है। पराली को बैड पर से उतार दें और ऊपरी परत को लकड़ी से थोड़ा इधर-उधर कर दें जिससे केंचुआ गोबर की नीचे वाली परत में चला जाएगा।

कछुआ 5 से 10 मिनट के अंदर नीचे चला जाता है। अब ऊपर बनी हुई केंचुआ खाद हटा ले और बचे हुए गोबर को फिर से पराली से ढक दें।

अब फिर से 20 दिन तक वहीं पानी डालने की वाली प्रोसेस शुरू करनी है। 20 दिन के बाद केंचुआ खाद की दूसरी परत तैयार हो जाएगी।

इस प्रकार एक बैड 3 महीने में पूरा जैविक खाद में बदल जाएगा। जैविक खाद बनाने के बाद उसे छान ले, जिससे पत्थर तथा घास फूस अलग हो जाएं अब यह पैकिंग के लिए तैयार है।

इस बिजनेस के शुरुआत में कितना खर्चा होगा

एक बैड बनाने के लिए पॉलिथीन लगभग ₹300 में आती है। 1 किलो केंचुआ 250 से ₹300 में मिलता है।

गोबर आपको आस-पास के गांव से सस्ते में मिल जाएगा। गोबर 1 महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

कुल मिलाकर 1000 से 1500 रुपए में एक बैड तैयार हो सकता है तथा उसे आपको ₹6000 तक की कमाई हो सकती है।

अगर आप 50 बैड शुरुआत में तैयार करते हैं तो आपको ₹50 हज़ार से ₹70 हज़ार का खर्चा आएगा लेकिन शुरुआत आपको 20 या 30 बैड से ही करनी चाहिए।

जैविक खाद के फायदे

जैविक खाद के द्वारा फसल को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे अनाज तेजी से बढ़ता है। यूरिया खाद से जमीन का उपजाऊपन खत्म हो जाता है। जबकि जैविक खाद से जमीन की उर्वरता बढ़ती है।

जैविक खाद से पौष्टिक अनाज की पैदावार होती है। मतलब अनाज खाने में स्वादिष्ट लगता है।

जैविक खाद वाला अनाज खाने से हमारे शरीर में की इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे शरीर में बीमारी फैलने का खतरा कम हो जाता है।

जैविक खाद डालने से जमीन में नमी बनी रहती है। जिससे फसल को कम पानी देने की जरूरत होती है जैविक खाद साधारण मिट्टी की अपेक्षा 12 गुना ज्यादा पानी रोककर रखती है।

जमीन में कुछ पोषक तत्व पहले से ही होते है जैसे पोटैशियम, मैग्निशियम, कैलशियम, फास्फोरस, PH लेवल, ऑर्गेनिक मैटेरियल तथा नाइट्रोजन।

जैविक खाद में ये सभी तत्व पाए जाते हैं। जिस कारण जमीन की उर्वरता बढ़ जाती है। जिसकी यूरिया में 46 पर्सेंट नाइट्रोजन, 0% फास्फोरस तथा 0% पोटेशियम होता है।

इस बिजनेस में जरूरी सावधानियां

आपको यह बिज़नेस शुरु करने के लिए केंचुआ खरीदना होगा। आपको केंचुआ उन लोगों के पास मिलेगा जो पहले से ही यह बिजनेस कर रहे हैं।

केंचुआ अपनी जनसंख्या बढ़ाता है इसलिए जो लोग केंचुआ खाद बनाते है उनके पास यह अधिक मात्रा में हो जाता है इसलिए वो लोग इसको बेचकर भी मुनाफा कमाते है।

1 किलो केंचुआ 200 से ₹300 किलो के हिसाब से बिकता है। जब वो लोग आपको केंचुआ बेचेंगे तो आप को बोलेंगे कि जब आपकी खाद बन जाए तो हम खरीद लेंगे लेकिन बाद में वो ऐसा नहीं करते।

वह अपने कछुए बेचकर आप से पैसे ले लेंगे और बाद में खाद नहीं खरीदेंगे और फिर आपके सामने समस्या आ जाती है कि खाद को कहां बेचे।

इसलिए उनके भरोसे ना बैठे हैं अपने गांव तथा शहर में अपनी खाद की मार्केटिंग करके खुद ही बेचे।

जैविक खाद कहां बेचे

जैसे-जैसे युवा पीढ़ी आ रही है वैसे-वैसे जैविक खाद का रुझान बढ़ रहा है। युवा लोग खेती बाड़ी में जैविक खाद का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

इसलिए गांव तथा शहर में जैविक खाद आसानी से बिक जाती है। आप खुद जैविक खाद की पैकिंग करके बेच सकते हैं। पैकिंग पर आपके ब्रांड का नाम तथा जैविक खाद के फायदे लिखे होने चाहिए।

अखबार में भी Ad निकलवा सकते हैं जिससे आप के आस-पास के लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा।

लोगों को जैविक खाद के फायदों के बारे में बताएं तो वे अपने आप ही यह खाद खरीद लेंगे। यह ज्यादा महंगी नहीं होती 50 किलो की पैकिंग के ढाई सौ से ₹300 लगते हैं।

केंचुआ खाद से कितना मुनाफा होता है

1.5 टन गोबर से लगभग 1 टन खाद तैयार होती है 1 किलो जैविक खाद की कीमत लगभग 5 से 6 रुपए होती है।

इस प्रकार एक बैड से लगभग 3 महीने में ₹6000 की जैविक खाद तैयार होगी इसमें से अगर बिजली, पानी, मजदूरी, गोबर तथा केंचुए का खर्चा निकाल दे तो आपके पास ₹3000 बचते हैं।

3 महीने में एक बैड से ₹3000 की कमाई होती है तो एक बैड से 1 महीने की कमाई ₹1000 होगी।

अगर आपके पास 50 बैड है तो हर महीने आपकी कमाई ₹50,000 होगी और यदि 100 बैड है तो हर महीने आपकी कमाई ₹1 लाख होगी।

निष्कर्ष

केंचुआ खाद बिजनेस शुरु करना बहुत ही आसान है और इसमे आपको कम मेहनत करनी पड़ती है।

यह बिज़नेस बहुत ही कम रुपए में शुरु किया जा सकता है इसके लिए आपको किसी प्रकार का लोन लेने की जरुरत नही है।

लेमनग्रास की खेती : इसके तेल की कीमत 1500₹/लीटर

एलोवेरा की खेती कैसे करें : मुनाफा 1 बीघा से 1 लाख रुपए

चंदन की खेती कैसे करें : मार्केट में कीमत 15,000 रुपए/किलो

मशरूम की खेती बिज़नेस : महीने का मुनाफा 50,000

आलू तथा प्याज कोल्ड स्टोरेज बिजनेस – कमाई लाखों में

One thought on “केंचुआ खाद या जैविक खाद बिजनेस कैसे शुरू करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *