आलू तथा प्याज कोल्ड स्टोरेज बिजनेस – कमाई लाखों में

आलू तथा प्याज कोल्ड स्टोरेज बिज़नेस : मार्केट से सस्ता आलू तथा प्याज खरीदकर उन्हें कोल्ड स्टोरेज में रख दो और जब मार्केट में उनकी कीमत बढ़ जाए तब उन्हें बेच दो, यह बिज़नेस कितना आसान है, चलो इसके बारे में विस्तार से जानते है।

आलू तथा प्याज की डिमांड भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी होती है क्योंकि आलू, प्याज लगभग हर सब्जी में डाल सकते हैं। हर साल हजारो टन आलू, प्याज भारत निर्यात करता है।

आलू तथा प्याज की खेती सर्दियों में की जाती है। आलू, प्याज को अगर हम कमरे के साधारण वातावरण में स्टोर करके रखते हैं तो यह 2 से 4 महीने में ही खराब हो जाता है इसलिए इनको कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है

पूरे साल भर हमें मार्केट में कोल्ड स्टोरेज वाला आलू तथा प्याज़ महंगे दाम में मिलता है चलिए जानते हैं कि किस प्रकार यह बिजनेस शुरू करना है।

आलू तथा प्याज कोल्ड स्टोरेज बिज़नेस शुरुआत कैसे करें

आलू, प्याज को लंबे समय तक सही रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज हाउस में रखा जाता है। जो किसान आलू तथा प्याज खेत में उगाते हैं वह इनको बेचकर इतना पैसा नहीं कमाते जितना पैसा कोल्ड स्टोरेज वाले कमाते हैं।

जब आलू तथा प्याज की फसल तैयार हो जाती है तो आपको अधिक से अधिक मात्रा में इनको एक साथ किसानों से सीधा खरीद लेना है।

आपको एक कोल्ड स्टोरेज बनवाना होगा जिसमें आप इन्हें कई महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

potato
potato

कोल्ड स्टोरेज बनवाने का खर्चा

कोल्ड स्टोरेज बनवाने के लिए आपको एक कमरा तथा उसमे 2 से 4 AC लगवाने होंगे आप अपने घर का कमरा भी इस्तेमाल कर सकते है।

कोल्ड स्टोरेज का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच होना चाहिए।

AC को चलाने के लिए आप बिजली का प्रयोग कर सकते है तथा बिजली चले जाने पर जनरेटर या सोलर पॉवर का भी इस्तेमाल कर सकते है।

AC को पुरे दिन चालू रखना पड़ेगा मार्केट में कुछ डिवाइस भी आती है जो बिजली चले जाने पर आपके मोबाइल पर मेसेज भेज देती है। इसलिए आपको पुरे दिन बिजली कि निगरानी रखने कि जरुरत नही है।  

कोल्ड स्टोरेज बनवाने में कम से कम 2 से 4 लाख का खर्चा आएगा।  

onion
onion

आलू तथा प्याज कैसे और कहां से खरीदें

भारत में आलू तथा प्याज मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान तथा कर्नाटक में उगाया जाता है इसकी फसल मार्च और अप्रैल में तैयार हो जाती है।

आप बिचौलियों के जरिए भी आलू, प्याज खरीद सकते हैं। यह थोड़ा महंगा पड़ेगा क्योंकि इसमें बिचौलिये भी अपनी कमाई करेंगे। आप अकेले सभी गांव तथा शहरों में जाकर प्याज नहीं खरीद सकते इसलिए बिचौलियों के द्वारा आलू तथा प्याज खरीदना आपके लिए फायदेमंद होगा।

किसान को पेमेंट कैसे करें

किसान को पेमेंट दो तरीके से किया जा सकता है जब किसान गाड़ी को लोड कर दे उसी समय पेमेंट कर दे या 10 से 15 दिन बाद भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए बिचौलिये की किसान से जान पहचान होनी चाहिए।

कोल्ड स्टोरेज वाला आलू तथा प्याज का कब बेचे

जब आलू तथा प्याज की पैदावार होती है तो आलू ₹10 किलो तथा प्याज ₹20 किलो के हिसाब से बिकता है लेकिन साल के अंत में बाजार में इसकी कमी हो जाती है उस समय आलू ₹50 किलो तथा प्याज ₹150 किलो तक पहुंच जाता है उस समय इन्हें बेचना सबसे फायदेमंद होता है।

उस समय आप अपनी लागत का 5 से 10 गुना पैसा कमा सकते हैं उदाहरण अगर आप ₹10 लाख का आलू तथा प्याज स्टोरेज किया हैं तो आप उसे 50 लाख से ₹70 लाख तक भी बेच सकते हैं।

निष्कर्ष

आलू तथा प्याज कोल्ड स्टोरेज बिज़नेस को करने के लिए आपके पास किसी खास स्किल कि जरुरत नही होती है। इस बिज़नेस के साथ-साथ आप और दुसरे बिज़नेस भी कर सकते है।

इस बिज़नेस में आप लाखो का मुनाफा कमा सकते है। बस आपको मार्केट पर थोड़ी सी नज़र रखनी होती है।

लेमनग्रास की खेती : इसके तेल की कीमत 1500₹/लीटर

एलोवेरा की खेती कैसे करें : मुनाफा 1 बीघा से 1 लाख रुपए

चंदन की खेती कैसे करें : मार्केट में कीमत 15,000 रुपए/किलो

मशरूम की खेती बिज़नेस : महीने का मुनाफा 50,000

केंचुआ खाद या जैविक खाद बिजनेस कैसे शुरू करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *