चंदन की खेती कैसे करें : मार्केट में कीमत 15,000 रुपए/किलो
चंदन की लकड़ी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है पूजा पाठ तथा मंदिरों में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है। चंदन की लकड़ी बहुत ही खुशबूदार होती है। चंदन को “Sandlwood” कहा जाता है।
भारत में चंदन की डिमांड बहुत ज्यादा है लेकिन आपूर्ति बहुत कम है। इसलिए भारत में चंदन विदेशों से मंगवाया जाता हैं।
1 किलो चंदन की लकड़ी की कीमत 8000 से 15000 के बीच होती है यह लकड़ी की क्वालिटी पर निर्भर करता है।
Table of Contents
चंदन के उपयोग
चंदन का उपयोग परफ्यूम, अगरबत्ती आदि बनाने में किया जाता है।
चंदन के तेल का इस्तेमाल दवाई बनाने में किया जाता है जैसे सिर दर्द, पेट दर्द, लीवर से सम्बंधित समस्या, ख़ासी, सर्दी आदि।
चंदन के पाउडर को स्किन सम्बंधित बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है।
हवन तथा पूजा सामग्री में भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है।
लकड़ी के अलावा चंदन के पौधे के छोटे-छोटे फल (Barries) भी लगते है जिनका तेल निकालकर बाजार में बेचा जाता है।
चंदन की लकड़ी से पूजा-पाठ करने के लिए मालाये भी बनाई जाती है।


चंदन कि प्रजाति
भारत में चंदन की मुख्य रूप से 2 प्रजाति होती है।
- लाल चंदन या रक्त चंदन
- सफ़ेद चंदन
1. सफेद चंदन
सफ़ेद चंदन के पेड़ को तैयार होने में लगभग 12 से 15 वर्ष का समय लगता है। सफ़ेद चंदन का पेड़ रक्त चंदन से जल्दी तैयार होता है। इसलिए इसकी खेती ज्यादा की जाती है।
2. रक्त चंदन
रक्त चंदन की लकड़ी अंदर से लाल रंग की होती है इसलिए इसे रक्त चंदन या लाल चंदन कहा जाता है।
रक्त चंदन के पेड़ को तैयार होने में लगभग 25 से 30 वर्ष का समय लगता है। रक्त चंदन की कीमत सफेद चंदन से अधिक होती है।
चंदन के लिए उपयुक्त मिट्टी
चंदन की खेती पूरे भारतवर्ष में कहीं भी की जा सकती है। इसके लिए सभी प्रकार की मिट्टी उपयुक्त रहती है।
लेकिन बर्फीले प्रदेश जैसे कश्मीर तथा रेगिस्तानी इलाका जैसे राजस्थान का जैसलमेर आदि जगह पर इसकी खेती नहीं की जा सकती।
एक बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस खेत में चंदन की खेती की जा रही है उसमें पानी इक्कठा नहीं होना चाहिए।

चंदन की खेती कैसे करें
चंदन का पौधा अर्थपरजीवी है मतलब कि यह अपना आधा भोजन खुद बनाता है और आधा भोजन दूसरे पेड़ों की सहायता से बनाता है।
खेत में चंदन के पेड़ों के बीच में कम से कम 10 फीट का फासला होना चाहिए तथा एक लाइन से दूसरी लाइन के बीच 12 फीट का फासला होना चाहिए।
चंदन के पेड़ों के बीच दूसरे पौधे लगाने होंगे। जिनसे चंदन का पौधा अपना भोजन बनाएगा इन्हें होस्ट पौधा भी कहते हैं।
होस्ट के रूप में निम्न पौधे लगा सकते हैं।
- देशी नीम
- मीठी नीम
- अनार
- सहजन
- नीबू
- कोई भी फल देने वाला पौधा
चंदन के पेड़ कहां से खरीदें
चंदन दो प्रकार से लगा सकते हैं।
- बीज के द्वारा
- छोटा चंदन का पेड़ खरीदकर
बीज आपको अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र या बाजार से प्राप्त हो जाएंगे
चंदन का छोटा पौधा आप उन किसानों से खरीद सकते हैं जो इसकी खेती काफी वर्षों से कर रहे हैं।
आप ऑनलाइन भी बीज तथा पौधे खरीद सकते हैं।
चंदन की देखभाल
चंदन के पेड़ को किसी विशेष प्रकार की देखभाल की जरूरत नहीं होती है।
उसको समय पर पानी तथा ऑर्गेनिक खाद देते रहे। चंदन का पेड़ कम पानी वाले स्थानों पर भी आसानी से हो जाता है।
चंदन की खेती शुरू करने में लागत
1 एकड़ जमीन के अंदर लगभग 350 पौधे चंदन के लगा सकते हैं। एक चंदन के पौधे की कीमत लगभग ₹30 से 50 रुपए होती है।
इस हिसाब से आपके चंदन के पेड़ों की कुल लागत लगभग ₹12000 तक होगी। इसके अलावा आपको इनके बीच में भी पौधे लगाने होंगे जिनकी कीमत लगभग ₹5000 की होगी।
चंदन की 1 एकड़ खेती करने में आपको अधिक से अधिक ₹20000 का खर्चा करना होगा।
चंदन की खेती बिजनेस में सावधानियां
चंदन की लकड़ी बहुत महंगी होती है। इसलिए इसके चोरी होने का डर भी बहुत रहता है।
आपको अपने खेत की सुरक्षा करनी होगी। आप चाहे तो खेत के चारों तरफ चारदीवारी बना सकते हैं।
चंदन के पेड़ तैयार होने के बाद इन्हें काटने से पहले आपको कृषि विज्ञान केंद्र से NOC बनवानी होगी। सरकार की परमिशन के बिना आप इन्हें काट नहीं सकते।
चंदन की खेती के फायदे
चंदन की खेती बिज़नेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसके साथ-साथ खेत में अपनी फसल भी उगा सकते है जैसे गेहूं, चना, सरसों आदि।
चंदन के पेड़ सीधी लाइन में उगाये जाते है और दो लाइनों के बीच 12 फीट कि जगह होती है। जहा आराम से फसल उगाई जा सकती है।
आप चाहें तो चंदन के पेड़ खेत की मुंडेर पर भी लगा सकते है।
इस बिज़नेस से मुनाफा
15 वर्षो में एक पेड़ से लगभग 15 किलो चंदन प्राप्त होता है जिसे हम मार्केट में बेच सकते हैं।
हमने 1 एकड़ में 350 पौधे लगाए और 50 पौधे किसी कारणवश खराब हो गये तो बचे हुए 300 पौधों से हमें 4500 किलो चंदन प्राप्त होगा।
1 किलो चंदन की कीमत 8000 से ₹15000 के बीच होती है। अगर इसकी कीमत ₹8000 प्रति किलो लगाई जाए तो भी आप 1 एकड़ से 3 करोड़ 60 लाख की कमाई कर सकते है।
अगर आप इसमें से अपना खर्चा भी निकाल दे तो भी आप 3 करोड़ से अधिक कि बचत कर सकते है।
निष्कर्ष
चंदन की खेती बिज़नेस बहुत ही बढ़िया बिज़नेस है। आप अपने खेत में फसल उगाने के साथ साथ भी इस बिज़नेस को कर सकते है।
यह बिज़नेस में आपको ज्यादा मेह्नत नही करनी पड़ती।
लेमनग्रास की खेती : इसके तेल की कीमत 1500₹/लीटर
एलोवेरा की खेती कैसे करें : मुनाफा 1 बीघा से 1 लाख रुपए
मशरूम की खेती बिज़नेस : महीने का मुनाफा 50,000
