ब्यूटी पार्लर शॉप बिज़नेस कैसे शुरु करें

ब्यूटी पार्लर शॉप बिज़नेस कैसे शुरु करें : अगर आप ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं जिसमें एक महीने के हजारों से शुरुआत करके लाखों तक पहुंचना चाहते हैं तो ऐसे बहुत सारे बिजनेस है जिनकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। उन बहुत सारे बिजनेस में से एक बिजनेस है ब्यूटी पार्लर शॉप बिजनेस

अगर आप एक ग्रहणी है या बिज़नेस वुमन है जो खुद का बिज़नेस शुरु करना चाहती है तो ब्यूटी पार्लर शॉप बिजनेस आपके लिए बेस्ट बिजनेस आइडिया है।

ब्यूटी पार्लर शॉप बिजनेस आइडिया

सुंदरता किसको अच्छी नहीं लगती लड़कियों की बाहरी सुंदरता बढ़ाने में ब्यूटी पार्लर का सबसे बड़ा योगदान होता है बस यही बात आपको अपना बिजनेस शुरु करने में मदद करेगी।

ब्यूटी पार्लर शॉप एक ऐसा बिज़नेस है जो हमेशा चलता ही रहेगा।

कुछ बिज़नेस पुरे साल में कुछ महीनो के लिए ही चलते है लेकिन ब्यूटी पार्लर शॉप बिजनेस पुरे साल चलने वाला बिज़नेस है।

ब्यूटी पार्लर का काम कैसे सीखे

ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने के लिए आपको किसी ब्यूटी पार्लर या ऐसी कोई इंस्टिट्यूट ज्वाइन करनी होगी जो यह कोर्स करवाती है।

ब्यूटी पार्लर का काम आप इंटरनेट पर पढ़ कर या यूट्यूब पर वीडियो देखकर नहीं सीख सकते लेकिन थोड़ा बहुत इसका व्यवहारिक ज्ञान जरूर ले सकती है।

ब्यूटी पार्लर का कोर्स दो तरीके से कर सकते हैं।

  • बिना पैसे खर्च किए
  • पैसा खर्च करके (प्रोफेशनल ब्यूटीशियन की मदद से)

1. बिना पैसा खर्च किए

अगर आपके पास पैसा नहीं है या आपकी फाइनेंसियल स्थिति अच्छी नहीं है तो यह तरीका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

जानिए इसके लिए आपको क्या करना पड़ेगा।

अगर आपका कोई जानकर ब्यूटी पार्लर में काम कर रहा है तो आप उसकी मदद ले सकते हैं अगर कोई जानकार ना हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

सबसे पहले आपको अपने घर या शहर में आसपास के सभी ब्यूटी पार्लर का पता करना होगा कि कौनसा ब्यूटी पार्लर सबसे अच्छा है।

उसके बाद आपको उस ब्यूटी पार्लर के मालिक से जाकर पर्सनली मिलना है।

आपको उन्हें यह बताना है कि आप ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखना चाहती है तो दो बातें हो सकती है या तो वह आपकी मदद करेगी या नहीं।

अगर वह आपको काम सिखाने के कुछ पैसे ले तो कोई दिक्कत नहीं है।

और अगर वह आपकी मदद नहीं करना चाहती तो आप किसी दूसरे ब्यूटी पार्लर में जाकर कोशिश कर सकती है।

अगर फिर भी कोई आपको कोई काम नहीं सिखाना चाहे तो आप उनसे कहे कि आप फ्री में काम करने के लिए तैयार है।

आप मुझे अपना अस्सिटेंट बना लीजिए मैं छोटे-मोठे काम कर दिया करुँगी। ऐसा करने से आपको काम मिलने के चान्सेस बहुत बढ़ जाएंगे।

शुरुआत में आपको 1 से 2 महीने यह देखना है कि वहां कैसे काम करते हैं आपको काम करने कि पूरी प्रोसेस को सीखना है।

कुछ लोगों को फ्री में काम करना पसंद नहीं है लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि आप ऐसा करके कुछ खो नहीं रही बल्कि काम सीख रही है।

धीरे-धीरे आप थोड़ा-थोड़ा काम करना शुरू करें 6 से 8 महीने में आप पूरा काम सीख जायेंगी।

2. प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर कोर्स कहाँ से सीखे

अगर आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अच्छी है तो आप एक्सपर्ट के द्वारा भी ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख सकते है। ब्यूटिशियन का डिप्लोमा भी होता है तथा आप सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं।

मैं आपको कुछ कोर्सेज की लिस्ट बता रहा हूँ।

  • Advanced certificate in beauty culture
  • Advanced certificate in hair designing
  • Advanced diploma in cosmetology
  • Certificate courses in beautiful culture
  • Certificate courses in Federation
  • Certificate courses in SAP Therapy
  • Diploma in beauty culture
  • Diploma in cosmetology
  • Diploma in makeup

ब्यूटी पार्लर शॉप बिजनेस शुरु करने के लिए आवश्यक चीजें

ब्यूटी पार्लर शॉप बिजनेस

सबसे पहले तो आपको अपनी एक दुकान किराए पर लेनी होगी। आपको दुकान उस स्थान पर लेनी है जहाँ शहर का मुख्य बाजार है।

दुकान में आपको बैठने की व्यवस्था करनी होगी।

ब्यूटी पार्लर शॉप के लिए जरूरी मेकअप का सामान (कॉस्मेटिक सामान) खरीदना होगा।

ब्यूटी पार्लर शॉप में पीने के पानी की व्यवस्था करनी होगी।

ब्यूटी पार्लर शॉप में आपको ब्यूटी से सबंधित मैगज़ीन खरीदनी होगी जिससे ग्राहक अपना टाइम पास कर सके।

ब्यूटी पार्लर शॉप बिज़नेस की मार्केटिंग कैसे करें

शुरुआत में आपको ज्यादा पैसा मार्केटिंग पर खर्च करने की जरूरत नहीं है जैसे-जैसे आपकी आमदनी बढ़ती जाए तब आप न्यूज़ पेपर में भी इश्तिहार दे सकते है।

सबसे पहले आपको दुकान के सामने ब्यूटी पार्लर शॉप का नाम लिखवाना है।

अपनी कॉलोनी में पोस्टर भी बाट सकते है।

शुरुआत में ज्यादा ग्राहक नहीं आएंगे दो-तीन महीने तक थोड़ा सब्र रखें।

ब्यूटी पार्लर शॉप में आप जो भी काम करती है जैसे हेयरकट, मेकअप, आइब्रो मेकिंग, नेल पॉलिश, फेशियल आदि इन सब की कितनी रेट है यह एक पोस्टर पर छपवा कर दुकान के बाहर लगा दे।

जिससे उन लोगों को भी प्राइस का पता लग जायेगा जो दुकान के सामने से गुजरते हैं।

इससे यह फायदा होगा कि कुछ लोग प्राइस पूछने से शर्माते है वो सोचते हैं कि ब्यूटी पार्लर वाले बहुत पैसे लेते हैं इस वजह से वो लोग आपके पास आने से कतराते हैं। प्राइस पता होने पर वह थोड़ा रिलैक्स हो जाते हैं जिससे आपके ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा।

अपनी जान पहचान वाले लोगों को थोड़ा डिस्काउंट जरूर दे जिससे दो फायदे होंगे – एक तो वे लोगों आपके रेगुलर कस्टमर बन जाएंगे और दूसरा आपके कस्टमर बढाने में भी आपकी मदद करेंगे।

थोड़ा सा डिस्काउंट आपकी बहुत मदद कर सकता है। ऑफ सीजन में हमेशा डिस्काउंट स्कीम चलाये जिससे भी कस्टमर आपके पास आते रहेंगे।

शादी के अंदर दुल्हन का मेकअप का काम भी आप कर सकती है। जिससे आपकी बहुत अच्छी आमदनी हो सकती है। लोग शादी में मेकअप करने के 20,000 से 50,000 रुपये तक लेते है।

शुरुआत में आप दूसरे ब्यूटी पार्लर की बजाय कम पैसे ले जिससे आपके पास काम आना शुरु हो जायेगा।

आप अपनी फेसबुक पर तैयार की गई दुल्हन के साथ फोटो पोस्ट कर सकते हैं उससे भी आपकी अच्छी मार्केटिंग हो जाएगी।

आपके फ्रेंड सर्कल में भी अगर किसी की शादी होगी तो हो सकता है कि वो लोग आपको बुक कर ले।

शादी के लिए तैयार दुल्हन के साथ हमेशा फोटो ले और उन फोटो का एक एल्बम बनाकर की शॉप में रखे जो भी लोग आपकी शॉप में आये वो उसे देख सके।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको ब्यूटी पार्लर शॉप बिज़नेस कैसे शुरु करें में दी गयी जानकारी पसद आयी होगी इसी तरह के 1000 बिज़नेस आइडिया इस वेबसाइट पर बताये गए है आप उनकी जानकारी भी ले सकते है।

पापड़ बनाने का बिजनेस : मुनाफा महीने के 10,000 रुपए से अधिक

ट्यूशन टीचर कैसे बनें

टिफ़िन सप्लाई बिज़नेस कैसे शुरु करें

वस्त्र सिलाई बिज़नेस कैसे शुरु करें

ब्यूटी पार्लर शॉप बिज़नेस कैसे शुरु करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *