Online फोटो बेचकर पैसे कमाए
Online फोटो कैसे बेचें : अगर आपको फोटो खींचने का शौक है तो आप इसे फुल टाइम इनकम का जरिया बना सकते हैं। वर्तमान में इंटरनेट तेजी से विकास कर रहा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति जो इंटरनेट का यूज करता है उसे कभी ना कभी, कहीं ना कहीं प्रोफेशनल फोटो की जरूरत पड़ती ही है।
वह फोटो खरीदने के लिए फोटो selling साइट पर जाता है और अपनी पसंद के अनुसार फोटो खरीदता है।
आप भी अपनी खिचीं हुई Photo को फोटो selling वेबसाइट पर बेचकर करके पैसे कमा सकते हैं। इंटरनेट पर फोटो खरीदने वाले बहुत यूजर है। जैसे
- मार्केटिंग कंपनिया अपना प्रचार करने के लिए
- Small बिजनेस के लिए
- Official वेबसाइट के लिए
- पर्सनल ब्लॉग के लिए
- प्रिंटिंग प्रेस
- बिजनेस मैगजीन
- ब्यूटी मैगजीन
- Food मैगजीन
- न्यूज़पेपर
- स्कूल, कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी आदि
Table of Contents
Online फोटो कैसे बेचें
ऑनलाइन फोटो Sell करने के लिए आपको नीचे दिए गये निम्न step फॉलो करने होंगे।

1. अपना Niche चुनें
फोटो selling वेबसाइट पर प्रत्येक Niche (केटेगरी) से संबंधित फोटो अपलोड तथा डाउनलोड की जाती है।
प्रत्येक Niche में बेहतरीन फोटो अपलोड किए जाते हैं। मतलब की कंपटीशन बहुत है। इस कंपटीशन को beat करने के लिए सबसे पहले आपको अपना niche डिसाइड करना होगा।
आप निम्न niche (केटेगरी) में से अपना niche चुन सकते हैं। जैसे
- Nature and landscapes jobs
- Jobs and Careers
- Pets and Animals
- Business and Finance
- Science and Technology
- Education
- Healthcare
- Food and Drink
- Seasonal day and Holiday
- Fitness
- Sports
- Fashion
- Moods and Feelings
- Travel
- Architecture
- Transportation
आपको किस प्रकार कि फोटो खीचनी है यह जानने के लिए आपको सबसे पहले अपनी पसंदीदा केटेगरी से संबंधित फोटो ऑनलाइन साइट पर चेक करने होंगे इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा।
2. Niche चुनने के फायदे
आप उस niche को चुने जिसमे आपकी रूचि है इसके कई फायदे होंगे। जैसे
आपका नई नई फोटो खीचने का मन करेगा।
आपके अन्दर क्रिएटिविटी पैदा होगी। जिससे आप नई-नई क्रिएटिविटी के साथ फोटो खीच सकेंगे।
किस प्रकार कि फोटो खीचनी चाहिए इसके बारे में आप गहराई से सोच पाएंगे।
आपकी फोटो यूनिक होगी।
आप अपनी केटेगरी के स्पेसलिस्ट बन पाएंगे।
बेस्ट Online फोटो selling वेबसाइट
इंटरनेट पर बहुत सारी फोटो selling वेबसाइट है। आप किसी भी एक या एक से अधिक वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। और अपनी फोटो अपलोड कर सकते है।
बेस्ट फोटो selling साइट निम्न है
1. Adobe stock
Adobe stock पॉपुलर फोटो editing company Adobe का ही फोटो मार्केटप्लेस है। Adobe stock का पुराना नाम Fotolia था।
Adobe stock के द्वारा दिया जाने वाला प्रॉफिट दूसरी साइट के मुकाबले अधिक है।
Fotolia पर अपलोड किए गए फोटो Adobe stock का पार्ट बन जाते हैं। मतलब कि यह फोटोस Adobe के दूसरे एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध होती है।
Adobe stock का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपनी फोटो का एक्सक्लूसिव राइट इन्हें नहीं देना पड़ता मतलब कि आप अपनी फोटो को दूसरी वेबसाइट पर भी बेच सकते है।
2. ShutterStock
ShutterStock पिछले 20 वर्षों से बेस्ट फोटो सेलिंग साइट में से एक है इस साइट पर 350 मिलियन से अधिक फोटो है तथा 150 से अधिक देशों से ट्रैफिक आता है।
ShutterStock पर आप अपनी फोटो का कॉपीराइट सेट कर सकते हैं तथा यह वेबसाइट owner को फोटो का क्रेडिट भी देती है जिससे owner को पॉपुलैरिटी मिलती है।
ShutterStock आपको पर 15% से 40% तक मुनाफा देती है जिसे आप हर महीने अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
3. Alamy
Alamy भी ऑनलाइन फोटो सेलिंग के लिए एक बढ़िया वेबसाइट है क्योंकि इसके नियम बहुत ही सिंपल है।
Alamy फोटो के owner को प्रत्येक sell पर 50% का कमीशन देती है जो कि दूसरे प्लेटफार्म से अधिक है।
इस वेबसाइट पर ट्रैफिक कम है लेकिन आप बिना किसी लाइसेंस और कॉपीराइट के फोटो अपलोड कर सकते हैं।
4. Etsy
Etsy एक ऑनलाइन स्टोर है जहां आप अपना hand made सामान बेच सकते हैं लेकिन साथ ही साथ यह ऑनलाइन फोटो सेलिंग साइट भी है।
Etsy सबसे अधिक ट्रैफिक वाली वेबसाइट में से एक है। यह वेबसाइट क्लाइंट को फोटो के प्रिंट भी डिलीवर करती है।
इस साइट पर आप अपनी फोटो का प्राइस खुद डिसाइड कर सकते हैं।
5. Fotomoto
Etsy की तरह यह साइट भी आपको फोटो, फोटो का प्रिंट तथा कैनवास बेचने की फैसिलिटी देती है।
Fotomoto क्लाइंट द्वारा खरीदे गए फोटो प्रिंट तथा कैनवास कि पैकिंग खुद करती है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Fotomoto का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी फोटो के साथ अपने ब्रांड का logo भी दिखा सकते हैं।
6. PhotoShelter.com
इस साइट पर आप अपनी फोटो को महंगे दामों में बेच सकते हैं। यह वेबसाइट क्लाइंट को फोटो के प्रिंट भी डिलीवर करती है।
हालांकि इस वेबसाइट पर आपको फोटो अपलोड करने के लिए आपको space buy करना पड़ेगा जिसके लिए monthly तथा yearly प्लान अवेलेबल है।
7. CreStock
CreStock एक passive इनकम वेबसाइट है जहां आप अपनी एक ही फोटो को बार-बार बेच कर पैसे कमा सकते हैं।
आप अपनी फोटो के साथ कीवर्ड भी डाल सकते हैं जिससे क्लाइंट को आपकी फोटो ढूंढने में आसानी होगी।
8. 500PX
500px एक बेस्ट ऑनलाइन फोटो सेलिंग साइट में से एक है यह वेबसाइट new अपलोडेड फोटो को अपने होमपेज पर दिखाती है जिससे कि आपकी फोटो मिलियन यूजर तक पहुचती है।
इस साइट पर आप अपने अकाउंट का Analytics भी देख सकते हैं जैसे कितने लोगों ने आपकी फोटो देखी, कितने लोगों ने आपकी फोटो पर क्लिक किया, कितने लोगों ने आपकी फोटो को ख़रीदा।
इस साइट पर समय-समय पर फोटो कांटेस्ट भी होते हैं जिसमे आप प्राइस जीत सकते है।
निष्कर्ष
इस गाइड में आपने जाना कि Online फोटो कैसे बेचें और बेस्ट फोटो selling साइट कौन-कौन सी हैं और आप किस प्रकार अपनी फोटो बेचकर कर पैसे कैसे कमा सकते हैं।
फोटो selling आज एक बहुत बड़ा बिज़नेस बन चुका है। अच्छे फोटोग्राफर बड़ी-बड़ी मैगज़ीन के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी sign करते है। और लाखो रुपए कमाते है।
