Freelance राइटर बनकर कमाए महीने के लाखों रुपए
क्या आप ऐसी जॉब चाहते है जिसमें आजादी हो, आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर काम कर सके और किसी एक स्थान पर रहने कि पाबंदी ना हो, तो आपके लिए Freelance राइटर जॉब सबसे बढ़िया ऑप्शन है।
Freelance राइटर या content राइटर घर पर या अपने ऑफिस में बैठकर अपने क्लाइंट (न्यूज़ पेपर, मैगज़ीन, वेबसाइट, ब्लॉग आदि) कि need के अनुसार किसी विषय या टॉपिक के बारे में आर्टिकल या लेख लिखते है और बदले में पैसे लेते है।
Freelance राइटर या content राइटर कि जॉब क्या होती है, Freelance राइटर कैसे बनें इसके बारे में मैं आपको सारी जानकारी इस गाइड में दूँगा।
करोड़ों साल पहले इंसान ने पेड़ के पत्तों पर लिखना शुरू किया था। लंबे समय बाद कागज का आविष्कार हुआ, तब कागज पर लिखना शुरू किया गया।
आज भी ज्यादातर ज्ञान हम लिखित में ही हासिल कर रहे हैं जैसे स्कूल तथा कालेजों की किताबें, अखबार, मैगजीन, आर्टिकल, ब्लॉग आदि।
अगर आप में लिखने का हुनर है तो आप आज के समय लेखन से इतना मान-सम्मान तथा रुपए कमा सकते हैं जितना आप सोच भी नहीं सकते।
“महीने के 1 लाख रुपए, शायद उससे भी ज्यादा”
कुछ लोगों को तो लिखने का इतना शौक होता है कि IIT से इंजीनियरिंग करने के बावजूद वें लेखक तथा कवि बन गए उदाहरण भारत के जाने-माने कवि तथा लेखक “कुमार विश्वास”
किसी मशहूर कवि ने कहा है कि
“किताबों में इतना खजाना छुपा हुआ है जितना कोई लुटेरा भी कभी लूट नहीं सकता”
अगर आप लेखन कि कला सीखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ढेरों किताबें पढ़नी होंगी, जिससे आपको यह समझ आएगा कि लिखते कैसे हैं।
वर्तमान में इंटरनेट ने इतनी तरक्की कर ली है कि आप किसी भी विषय के बारे में लिखकर पैसे कमा सकते हैं।
Table of Contents
Freelance राइटर कैसे बनें
अब मैं आपको 5 स्टेप बताऊंगा जिनके द्वारा आप अपना लेखन कार्य शुरू कर सकते हैं। चलिए जानते है कि Freelance राइटर कैसे बनें
1. अपना Niche चुनें
जिस विषय का आपको ज्ञान है अथवा जिस क्षेत्र के बारे में आपको वर्षों का अनुभव है आपको उसी विषय के बारे में लिखना चाहिए।
जिस विषय के बारे में आप लिखना चाहते हैं अगर आपकी उस विषय में रुचि नहीं होगी तो आप लंबे समय तक लिख नहीं पाएंगे।
ऐसे बहुत सारे विषय है जिनके बारे में आप लिख सकते है जैसे
1. ट्रेवल
अगर आपको घूमना-फिरना पसंद हो तो आप जिस जगह घूम कर आते हैं वहां के बारे में लिख सकते हैं।
2. फाइनेंस
अगर आपको फाइनेंस का ज्ञान है तो आप लोगों को अपना अनुभव लिख कर बता सकते हैं जैसे पैसों को कहां इन्वेस्ट करें, पैसों से पैसा कैसे कमाए, इनकम टैक्स कैसे बचाएं आदि।
3. हेल्थ एंड फिटनेस
न्यूज़पेपर, ब्लॉग पर हेल्थ एंड फिटनेस से जुड़े आर्टिकल रोजाना पब्लिक होते हैं।
4. योगा
भिन्न-भिन्न प्रकार के योग तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में लिख सकते हैं।
5. रिलेशनशिप
एक अच्छी रिलेशनशिप कैसे बनाई जाए इसके बारे में लिख सकते हैं।
6. ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य बनाए रखने के टिप्स, घरेलू नुस्खे आदि के बारे में लिख सकते है।
7. एजुकेशन
अगर आपको किसी विषय का गहराई से नॉलेज है तो आप उसके बारे में भी आर्टिकल लिख सकते हैं।
8. मूवी रिव्यू
अगर आपको मूवी देखने का शौक है तो आप नई रिलीज़ होने वाली फिल्मों के रिव्यु तथा एक्टर की लाइफ स्टाइल के बारे में लिख सकते हैं।
9. वीडियो स्क्रिप्ट
बहुत सारे बड़े-बड़े youtuber हैं जो अपने वीडियो कि स्क्रिप्ट दूसरे लोगों से लिखवाते हैं।
10. राजनीति
अगर आपको राजनीति में इंटरेस्ट है तो आप नेताओं के बारे में तथा राजनीति के पुराने तथा नए किस्सों के बारे में लिख सकते हैं।
11. कुकिंग
खाना पकाने से संबंधित बहुत सारे आर्टिकल न्यूजपेपर मैगजीन में पब्लिश होते हैं। कुछ मैगजीन तो खाना पकाने के बारे में ही लिखती हैं।
12. टेक्नोलॉजी
अगर आपको टेक्नोलॉजी के बारे में इंटरेस्ट हैं और आपको इसके बारे में नॉलेज है तो आप दुनिया भर में टेक्नोलॉजी के विकास के बारे में लिख सकते हैं।
2. अपनी प्रोफाइल बनाइए
अपना niche डिसाइड करने के बाद सबसे पहले आपको कुछ आर्टिकल लिखकर खुद ही WordPress पर वेबसाइट बनाकर या free वेबसाइट जैसे Quora, Medium या Wix पर पब्लिश करने होंगे।
ताकि जब भी आप किसी भी न्यूज़ पेपर, मैगजीन या किसी कंटेंट राइटर की जॉब के लिए अप्लाई करेंगे तो वें लोग आपके आर्टिकल को पढ़ सके।
कोई भी व्यक्ति जो आपको काम देगा वह सबसे पहले आपके आर्टिकल पढ़कर जरूर देखना चाहेगा कि आप कैसे लिखते हैं।
आप अपने niche से संबंधित किसी भी वेबसाइट या ब्लॉगर से कॉन्टैक्ट्स करें और उससे कहे कि आप उसे फ्री में कुछ आर्टिकल लिखकर दे सकते हैं, बदले में उसे आपका नाम तथा फोटो आपके आर्टिकल के साथ पब्लिश करनी होगी।
ये आर्टिकल आपकी प्रोफाइल को स्ट्रोंग करेंगे। इससे लोगों को लगेगा कि आपके बहुत सारे आर्टिकल पब्लिश हो चुके हैं।
3. Freelance राइटर कि जॉब के लिए अप्लाई करें
ऐसी बहुत सारी ऐसी वेबसाइट है जहां आप Freelance राइटर का काम ढूंढ सकते हैं। जैसे Fiverr, Upwork, Toptal, Simply Hired, PeoplePerHour, Aquent, Crowded, Freelance.com etc.
इन वेबसाइट पर पुरे वर्ल्ड से काम आता है
इन वेबसाइट जाकर आपको सबसे पहले अपनी प्रोफाइल बनानी होगी उसके बाद आपको अपना niche सेलेक्ट करना होगा तथा जो भी जॉब अवेलेबल है उन पर अप्लाई करना होगा।
इसके अलावा आप मैगज़ीन, न्यूज़पेपर, ब्लॉगर, वेबसाइट owner आदि से भी ईमेल के द्वारा कांटेक्ट कर सकते हैं।
4. अपने लेखन पर फोकस करें
आपको हमेशा सिर्फ एक ही विषय के बारे में पढ़ना और लिखना चाहिए। क्योंकि आज के समय कंपटीशन बढ़ गया है। अगर आप अपने विषय के एक्सपर्ट नहीं होंगे तो आप survive नहीं कर पाएंगे।
अपने विषय से संबंधित अधिक से अधिक किताबें पढ़ें तथा वर्तमान में उस क्षेत्र में चल रही नई चीजों के बारे में अवगत रहे।
एक ही niche के बारे में लिखने पर आपको दुसरे लोगों से अधिक अनुभव होगा और अनुभवी व्यक्ति को हमेशा तवज्जो दी जाती है।
लेखन के लिए जरूरी है कि आप हमेशा कुछ ना कुछ जरूर पढ़ें आप जितना अधिक पढेंगे आपको उतना ही ज्ञान होगा।
5. अपनी लेखन कला को इंप्रूव करें
लेखन में स्किल का बहुत महत्व है प्रत्येक व्यक्ति के लिखने का तरीका अलग-अलग होता है।
लेखन में सबसे जरूरी है कि जो लोग आपके आर्टिकल को पढ़ रहे हैं वो उसमें खो जाए और उसे पूरा पढ़ें जब तक आप ऐसा नहीं कर पाते, समझ लेना कि आपको अपनी स्किल को इंप्रूव करने की जरूरत है।
लेखन स्किल को इंप्रूव करने के लिए आपको महान लेखकों की पुस्तकें पढ़नी चाहिए इसके अलावा न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, ब्लॉग आदि भी पढ़ने चाहिए।
इस बात पर ध्यान दें कि उन्होंने किस प्रकार लिखा है और आपके अनुसार उसमे और क्या सुधार किया जा सकता है।
आप क्या-क्या लिख सकते है
जैसा कि मैंने आपको बताया कि आप अपने आर्टिकल कहां-कहां पब्लिश कर सकते हैं। उसके अलावा भी कुछ और ऑप्शन है जिनके लिए आप लिख सकते है। जैसे
- खुद की e-book लिखना
- किसी स्टार्टअप और नई कंपनी के लिए लिखना।
- टेक्निकल और नॉन टेक्निकल, मैगज़ीन, ब्लॉग के लिए लिखना।
- किसी मूवी, सीरियल, टीवी ड्रामा, शोर्ट फिल्म, youtube विडियो के लिए स्क्रिप्ट लिखना।
- ईमेल स्क्रिप्ट लिखना।
- Sells Funnel लिखना।
- खुद के ब्लॉग और वेबसाइट के लिए लिखना।
निष्कर्ष
इस गाइड में अपने जाना कि Freelance राइटर कैसे बनें शुरुआत में आपको Freelance राइटर बनने के लिए थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन एक बार काम मिलने के बाद आपको पीछे मुड़कर देखने कि जरुरत नही है।
आपको प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काम ढूंढना होगा। आप जितने अधिक लोगों के लिए लिखेंगे उतने अधिक पैसे कमा पाएंगे।
Freelance राइटर बनने के आपको बहुत सारे कोर्स भी ऑनलाइन मिल जायेंगे। जहा से आप सीखकर आगे बढ़ सकते है।